4 April : प्रत्यूषा
बनर्जी की मौत के बाद पहली बार उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने मूंह
खोला है। पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि मौत से पहले एक अप्रैल को
प्रत्यूषा बनर्जी सुबह से ही नशे में थी।
राहुल ने बताया कि
उसी दिन सुबह दोनों के बीच बहस हुई थी। हालांकि बहस का कारण राहुल ने नहीं
बताया। राहुल ने पुलिस को बताया कि वो प्रत्यूषा बनर्जी और अपनी फीमेल
फ्रेंड के साथ गोरेगांव स्थित फ्लैट पर गए। वहीं पर तीनों ने ड्रिंक किया।
इसी बीच राहुल अपनी फीमेल फ्रेंड के साथ वहां से चले गए और सुबह जैसे ही
राहुल घर लौटे वैसे ही प्रत्यूषा और उनके बीच बहस शुरू हो गई।प्रत्यूषा बहस के दौरान शराब पी रही थी। राहुल ने उन्हें ऐसा करने से रोका लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद राहुल भी उनके साथ शराब पीने लगे। इसके कुछ देर बाद राहुल बाहर चले गए।
बाहर से ही राहुल ने फोन कर खाने के बारे में पूछा लेकिन प्रत्यूषा ने मना कर दिया। जब वे वापस घर पहुंचे और नौकर की मदद से घर के अंदर घुसे। इस दौरान उन्होंने प्रत्यूषा बनर्जी को पंखे से लटका पाया। इसके बाद राहुल प्रत्यूषा बनर्जी को लेकर कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को राहुल ने बताया कि प्रत्यूषा बनर्जी जो भी कमाती थी अपने घर भेज देती थी। हालांकि राहुल ने माना कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। अंत में पुलिस से उन्होंने कहा कि मैं इतना जानता हूं कि मैं निर्दोष हूं।
प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया खुलासा, बतायी मौत से पहले की पूरी कहानी...
Reviewed by dailynews
on
03:02:00
Rating:
Reviewed by dailynews
on
03:02:00
Rating:



No comments: