'नये घर पर अर्जुन कपूर के साथ मलायका ने रात गुज़ारी

 अरबाज़ खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा ख़ान अलग घर में रह रही हैं। मलाइका बेटे अरहान के साथ मुंबई में खार जिमखाना के नजदीक 'टस्कनी' अपार्टमेंट्स में रह रही हैं। इस घर में अरबाज़ ख़ान एक बार भी नहीं गए हैं। हालांकि मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा को यहां कई बार आते-जाते देखा गया।
लेकिन शुक्रवार रात को बॉलिवुड के एक स्टार यहां पहुंचे तो अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया। ये स्टार और कोई नहीं अर्जुन कपूर थे। स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इस मौके पर सोफी चौधरी समेत कुछ और सेलेब्स भी थे।
बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर देर रात को पहुंचे थे और सुबह वहां से निकले। ये साफ नहीं हो सका कि अर्जुन के वहां जाने का प्रायोजन क्या था? बता दें कि अर्जुन कपूर को बॉलिवुड में एंट्री के वक्त वजन घटाने से लेकर एक्टिंग तक सलमान ख़ान ने कई टिप्स दिए थे।
सलमान ने भाई अरबाज़ खान और मलाइका की शादी को टूटने से बचाने के लिए कोशिश की थी। लेकिन सफल नहीं हो सके थे। सूत्रों के मुताबिक सलमान ने मलाइका से भी बात की थी लेकिन मलाइका और अरबाज़ के मतभेद दूर नहीं हो सके थे।
'नये घर पर अर्जुन कपूर के साथ मलायका ने रात गुज़ारी 'नये घर पर अर्जुन कपूर के साथ मलायका ने रात गुज़ारी Reviewed by Unknown on 04:39:00 Rating: 5

No comments: